Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नाबालिग को छेड़ने का विरोध करने पर भाइयों को मारा पीटा, 8 गिरफ्तार



नाबालिग को छेड़ने का विरोध करने पर भाइयों को मारा पीटा, 8 गिरफ्तार

बस्ती, 18 अगस्त। सोनहा थाना क्षेत्र के असनहरा गांव में एक नाबालिग लड़की को छेड़ने का मामला सामने आया है। लड़की के भाइयों द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। घटना 17 अगस्त की है। पुलिस को दी तहरीर में भाई नारायण ने बताया कि कुछ युवकों ने उनकी नाबालिग बहन को छेड़ा है।



भाई के विरोध दर्ज कराने पर आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसकी तीन उंगलियां कट गईं और दूसरे के सिर पर रॉड से हमला किया गया। कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी। आरोप साहिल, मोहम्मद साजिद, निखिल, नसीमा खातून, साजमा खातून, मोहम्मद साद, असलम और सद्दाम उर्फ जावेद पर है। सोनहा पुलिस ने मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज किया। घटना के दूसरे दिन असनहरा पोखरा के पास से सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमे 6 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया कसाई चाकू भी बरामद किया है। सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad