Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा सरकार में किसान, नौजवान सभी परेशान- महेन्द्रनाथ यादव



भाजपा सरकार में किसान, नौजवान सभी परेशान- महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती, 21 अगस्त। गुरूवार को समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने यूरिया संकट, वाल्टरगंज चीनी मिल शुरू किये जाने, वोट चोरी रोकने, गिरती कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने, बिजली विभाग में स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं से लूट किये जाने सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। 


समाजवादी पार्टी नेता सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में न्याय मार्ग पर एकत्र हुये और भाजपा सरकार विरोधी नारा लगाते हुये जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौपने के बाद सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि बस्ती समेत समूचे प्रदेश में यूरिया खाद का संकट है। जरूरत पर किसानों को यूरिया खाद दिल पाने में सरकार और प्रशासन असमर्थ है। इसका सीधा असर खाद्यान्न उत्पादन घटने और किसानांं के आर्थिक सेहत पर पड़ेगा। 


कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है और उसी मानसिकता के कारण यूरिया खाद का संकट उत्पन्न किया जा रहा है। यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि वाल्टरगंज चीनी मिल शुरू कराकर मिल श्रमिकों और गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने के साथ ही बिजली विभाग में स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं से लूट को बंद कराया जाय। किसानों को सिंचाई के लिये नहरों में पानी छोड़ा जाय। सपा विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, सपा नेता दयाशंकर मिश्र, जावेद पिण्डारी, ने कहा कि भाजपा की सरकार में गलत नीतियो के कारण किसान, नौजवान, व्यापारी के साथ ही हर वर्ग परेशान है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad