Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी ने किया ध्वजारोहण



राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी ने किया ध्वजारोहण

बस्ती, 16 अगस्त। पचपेड़िया रोड स्थित राजन इंटरनेशनल एकेडमी में 79 वां स्वतंत्रता दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खलीलाबाद सदर पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ “जय चौबे” ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में एकेडमी की प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी कार्यकारी निदेशक संजीव पांडेय, प्रधानाचार्य सानू एंटोनी एवं शिक्षक शिक्षिकाओं गरिमामयी उपस्थिति रही। 


कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती, शिक्षा जगत में पूर्वांचल के मालवीय कहे जाने वाले पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पार्चन से हुआ। एकेडमी के प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने मुख्य अतिथि एवं आगन्तुकों का स्वागत करते हुए परिचय कराया। छात्रों ने मुख्य अतिथि को फ्लैग मार्च कर सलामी दी, उसके बाद अनेको सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए जिनमे वन्दे मातरम, जँहा पाँव में पायल, छोटा बच्चा जानके, देश मेरे,देश रंगीला जैसे गीतों पर बच्चों ने अपना शानदार कौशल दिखाया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जय चौबे ने सभी को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए इस पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।


उन्होंने प्रिंसिपल और सभी शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा इसी तरह के अथक प्रयास से एक दिन ऐसा आएगा की यह एकेडमी जिले में शीर्ष स्थान पर होगी। वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष शुक्ला ने बच्चो के कार्यक्रमों में तारीफो के पुल बांधे। इस अवसर पर संस्था के कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने बच्चों के प्रदर्शन की भूरी भूरी सराहना की।संस्था के प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने सभी को आभार ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्रों ने किया। प्रबन्ध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इनका शानदार प्रदर्शन यह सिद्ध करता है कि इनके साथ इनकी शिक्षिकाओ का काफी परिश्रम किया है।    


मिष्ठान वितरण एवं राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान पुनीता त्रिपाठी, इशिका श्रीवास्तव शिक्षा, प्रमिला, रेखा श्रीवास्तव, प्रभा त्रिपाठी,नीलम श्रीवास्तव निशु उपाध्याय, अर्चना पटेल, श्वेता त्रिपाठी, सुस्मिता मन्ना, गोपाल, किरन सिबस्टन, हर्षिका शुक्ला, निशा वेदिका रीतिका, खदीजा, शाहनाज, अर्चना द्विवेदी, अनुराधा, नलिनी श्रीवास्तव, सुमन दुबे, आकृति पांडे, पूनम, शालिनी, संगीता, मनीषा गुप्ता, नलिन, वैभव पांडेय, अमित मिश्रा, सौरभ पांडेय, माया शुक्ला, श्रद्धा पाण्डेय, तहजीब मिर्जा जरीन ज्वेल, गोपाल सिंह, मनीष मिश्रा, शिवांश उपाध्याय, रामस्वरूप यादव अखिलेश, मोहम्मद अजीम, अरुण बहादुर श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा, राम निरंजन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad