Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे रोजगार मेला 30 सितम्बर को, एमबीए, एम कॉम को अवसर



बस्ती मे रोजगार मेला 30 सितम्बर को, एमबीए, एम कॉम को अवसर
Employment fair in Basti on 30th September, opportunity for MBA, M.Com
बस्ती 27 सितम्बर। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय  द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन आगामी 30 सितंबर 2025 दिन मंगलवार को पूर्वान्ह 10.30 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय कैम्पस कटरा मूड़घाट रोड बस्ती में किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुये जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया है इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ निःशुल्क प्रतिभाग कर साक्षात्कार के माध्यम से चयन होने हेतु सम्मिलित हो सकते है।  


बताया है कि इस रोजगार मेले में सीएजी पेपर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड कोतवाली बंधन बैंक मुरलीगंज बस्ती सेल्समेन व अकाउंटेंट पदों पर भर्ती करने हेतु आ रहे हैं। उन्होने बताया कि सेल्समेन पद हेतु शैक्षिक योग्यता कम से कम अथवा एम.काम., एम.बी.ए. होना अनिवार्य है एवं सेल्स मार्केटिंग के क्षेत्र में कम से कम 02 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। वेतन सीमा 15000 से 25000 निश्चित है। वही अकाउंटेंट पद हेतु कम से कम अथवा बी.काम., एम.काम. शैक्षिक होना अनिवार्य है। अकाउंटेंट पोस्ट हेतु जी.एस.टी एवं इनकम टैक्स आदि का कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। वेतन सीमा 15000 से 25000 निश्चित है। उक्त दोनों पदों हेतु आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad