Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राम कुबेर करमा देवी मेमोरियल स्कूल के विरूद्ध जांच शुरू, घायल छात्रों का इलाज न कराने का आरोप



राम कुबेर करमा देवी मेमोरियल स्कूल के विरूद्ध जांच शुरू, घायल छात्रों का इलाज न कराने का आरोप Investigation launched against Ram Kuber Karma Devi Memorial School for allegedly not providing treatment to injured students
बस्ती 27 सितम्बर। बीएसए अनूप तिवारी ने बताया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है कि राम कुबेर करमा देवी मेमोरियल स्कूल, जगदीशपुर गोविन्दपारा, कप्तानगंज में हड्डो के झुण्ड के हमले के कारण विद्यालय में ही अध्ययनरत 02 छात्रों के घायल होने के उपरान्त उनका उचित उपचार न कराये जाने के कारण उनकी दर्दनाक मौत हो गयी।

      

प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रश्नगत प्रकरण के जांच हेतु उन्होने खण्ड शिक्षा अधिकारियों की 02 सदस्यीय जांच टीम गठित करते हुए जांच आख्या 02 दिन के भीतर उपलब्ध करानें का निर्देश दिया है तथा संबंधित संस्था प्रबन्धक को नोटिस निर्गत करतें हुए तत्काल अपना स्पष्टीकरण कार्यालय में प्रस्तुत करनें हेतु निर्देशित किया है। जांच अधिकारी की जांच आख्या एवं संबधित संस्था प्रबन्धक द्वारा प्राप्त स्पष्टीकरण के क्रम में प्रश्नगत विद्यालय के विरूद्व नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad