बाराबंकी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर चटकी लाठियां, सीएम सख्त, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
यूपी डेस्कः बाराबंकी जिले में छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सज्ञान लिया और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ हर्षित चौहान सस्पेंड कर दिए गए हैं। नगर कोतवाली इंस्पेक्टर और गदिया चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
आईजी अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। अयोध्या मंडलायुक्त को रामस्वरूप यूनिवर्सिटी की डिग्री वैधता की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। दरअसल बाराबंकी के रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में स्स्ठ कोर्स की मान्यता रद्द हो चुकी थी, लेकिन वहां एडमिशन जारी थे। इसको लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प हो गई। अंततः पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई छात्र गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने तुरंत एक्शन लिया और पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की। वहीं योगी सरकार ने साफ कर दिया है कि जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Post a Comment
0 Comments