Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुलिस कस्टडी मे मौत, बाथरूम में मिली लाश



पुलिस कस्टडी मे मौत, बाथरूम में मिली लाश

यूपी डेस्कः हरदोई में युवक की पुलिस हिरासत मौत हुई है। घटना के बाद युवक के पजिनों ने हंगामा किया था। उसका शव थाने के बाथरूम में कंबल के टुकड़े से लटकता हुआ मिला था। पुलिसकर्मी उसे आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। युवक के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लड़की वालों से पैसे लेकर हत्या करने का आरोप लगाया था। 



मृतक का नाम रवि पुत्र रामराज राजपूत है। परिजनों ने शाहाबाद कोतवाली के सामने शव रखकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। डीएम और एसपी नीरज जादौन ने समझाकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया था। बाद में हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा गया था। युवक शाहाबाद कोतवाली में बंद था। पुलिस ने 16 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में हिरासत में लिया था।  एसपी नीरज जादौन मौके पर पहुंचे। युवक की पहचान अहमदनगर निवासी रवि पुत्र रामराज्य राजपूत के रूप में हुई है।



युवक के चाचा सुखराम ने बताया- 5 दिन पहले पुलिस बेटे को ले गई थी। आज शाम 7.30 बजे बेटे को खाना देकर आए थे। रास्ते में ही थे कि पुलिस का फोन आया कि आपके बेटे की तबीयत बिगड़ गई है, लौट आइए। जब पहुंचे तो बेटे की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने लड़की पक्ष से मिलकर बेटे की हत्या करा दी। डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम किया गया। रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी से दम घुटना बताया गया है। 


परिजनों की शिकायत पर एसआई वरुण कुमार शुक्ला, कोतवाली प्रभारी शिवगोपाल यादव, डायल-112 के दो पुलिसकर्मियों और लड़की पक्ष के परिजनों पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने एसआई वरुण और निरीक्षक शिवगोपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीएम अनुनय झा ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया- थाने में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार एक एक दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad