Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जौनपुर में बाइकसवार दो सगे भाइयों को ट्रक ने कुचला, मौत



जौनपुर में बाइकसवार दो सगे भाइयों को ट्रक ने कुचला, मौत
यूपी डेस्कः जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र में गुरुवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूत्रों के अनुसार आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जीवली गांव निवासी कुमारी श्रेयांसि इमामपुर बाजार में किराए के कमरे में रहती हैं।


यहां एक इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करती है। गुरुवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे उसके सगे भाई प्रियांशु (19) और आयुष यादव (11) घर से सामान लेकर बाइक से पहुंचाने आ रहे थे कि धमौर नसीबसराय बाजार में सामने से तेज गति से आ रहा ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। घटनास्थल पर ही दोनों भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की तहरीर श्रेयांशी ने थाने में दिया है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad