Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

03 अक्टूबर से लापता है पति, कालेज के प्रबंधक पर आरोप, पत्नी ने एसपी से लगाया इंसाफ की गुहार



03 अक्टूबर से लापता है पति, कालेज के प्रबंधक पर आरोप, पत्नी ने एसपी से लगाया इंसाफ की गुहार Husband missing since October 3, college manager accused, wife appeals to SP for justice
बस्ती, 08 अक्टूबर। कलवारी थाना क्षेत्र के दुबौली निवासिनी मुन्नी देवी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर अपने पति गोमती प्रसाद कन्नौजिया के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है। पत्र में कहा गया है कि गोमती प्रसाद कन्नौजिया आचार्य रामचन्द्र शुक्ल बालिका विद्यालय अगौना में चपरासी पद पर कार्यरत है। प्रबंधक कृष्ण प्रसाद मिश्र उनसे रात्रि में डियूटी कराते।


दिन में घर का काम कराते थे। इसे लेकर प्रबंधक से विवाद भी हुआ था। गोमती प्रसाद की पत्नी मुन्नी देवी ने आशंका व्यक्त किया है कि प्रबंधक कृष्ण प्रसाद मिश्र और उनके पुत्रों द्वारा उनके पति का गत 3 अक्टूबर की रात्रि में उनका अपहरण करा लिया गया है। कलवारी पुलिस मामले में रूचि नहीं ले रही है। डीआईजी को पत्र देने के बाद पुलिस कुछ सक्रिय हुई और घटना की सूचना को गुमशुदगी में दर्ज किया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की भी जांच नहीं कराया।



पुत्री सविता के साथ डीएम कार्यालय पर न्याय मांगने आयी मुन्नी देवी ने प्रशासन से मांग किया है कि उनके पति को सकुशल बरामद कराया जाय वरना वे परिवार समेत 9 अक्टूबर से आमरण अनशन करने को बाध्य होंगी। बहुजन मुक्ति पार्टी जिला अध्यक्ष बुद्धेश राना ने घटना की कड़े शव्दों में निन्दा करते हुये मांग किया है कि गोमती प्रसाद कन्नौजिया की सकुशल वापसी कराया जाय अन्यथा निर्णायक आन्दोलन किया जायेगा। डीएम को पत्र देने के दौरान मुख्य रूप से रोहित कुमार, डॉ. महेश कुमार, राम सुमेर यादव, कविता आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad