दीपावली और छठ पर रोडवेज चलायेगा 3 हजार अतिरिक्त बसें
Roadways will run 3 thousand additional buses on Diwali and Chhath.
यूपी डेस्कः यूपी रोडवेज प्रदेशभर में दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 3000 अतिरिक्त बसें चलाएगा। लखनऊ से दिल्ली, गोरखपुर, आजमगढ़, प्रयागराज सहित कई प्रमुख शहरों के लिए सबसे अधिक बसें चलेंगी। साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए भी परिवहन निगम की बसें मुख्य मार्गों के अलावा जिले के सामान्य रूटों पर भी चलेंगी ताकि वे आसानी से अपने घर पहुंच सकें।
ये बसें धनतेरस यानी 18 अक्टूबर से चलनी शुरू होंगी और छठ पर्व के बाद तक यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेंगी। परिवहन निगम की कुल 13,712 बसें इस समय सेवा में हैं। प्रदेश के सभी 20 क्षेत्रों में त्योहार के दौरान बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए विस्तृत योजना और आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे। जिस मार्ग पर यात्री अधिक हों, वहां तुरंत बस भेजना अनिवार्य होगा। सभी क्षेत्रों को 10 प्रतिशत बसें रिजर्व में रखनी होंगी ताकि जरूरत पड़ने पर यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। परिवहन निगम के जनसंपर्क अधिकारी अमरनाथ सहाय ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व के लिए विशेष दिशा-निर्देश जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
Post a Comment
0 Comments