Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

परिषदीय विद्यालय छतौरा, 50 में 24 बच्चे मिले, व्यवस्था दयनीय



परिषदीय विद्यालय छतौरा, 50 में 24 बच्चे मिले, व्यवस्था दयनीय
Council school Chhataura, 24 children found out of 50, the system is pathetic
बनकटी, बस्ती। पानी की तरह पैसा खर्च करने के बावजूद सरकारी स्कूलों की हालत दयनीय है। परिषदीय विद्यालय छतौरा मे गन्दगी अम्बार देखने को मिला। कमरे की खिड़कियां टूटी हैं। शनिवार को सवा नौ बजे परिसर में सहायक शिक्षक अब्दुल कादिर पहुचे। साढ़े नौ बजे एक अन्य महिला शिक्षामित्र नीतू चौधरी का आगमन हुआ जो देर से स्कूल में आने की आदती बताई जाती हैं। प्रधानाध्यापक सौरभ सिंह ने छुट्टी ले रखा है। 


स्कूल में पंजीकृत बच्चों की संख्या पचास बताई गयी। जबकि मौके पर कुल चौबीस बच्चे ही उपस्थित रहे। स्कूल परिसर में ही आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित तो है लेकिन कार्यकत्री और सहायिका तक गायब मिलीं। वे कितनी जिम्मेदारी से कार्य कर रही हैं अन्दाजा लगाया जा सकता है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि जिस स्थान पर स्कूल का निर्माण हुआ है वह भूखण्ड पोखरे के भीटे पर होने के साथ राजस्व अभिलेखों में दर्ज खलिहान में स्थित है। आरोपों के सम्बन्ध में बेसिक शिक्षा अधिकारी से जब विभाग का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो पूर्व की भांति उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad