Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा हाइली क्वालीफाइड युवक गिरफ्तार



नोयडा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा हाइली क्वालीफाइड युवक गिरफ्तार
Highly qualified youth arrested for appearing in exam in place of another in Noida

गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओपी श्रीवास्तव)। नोएडा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो इन्दौर से एम बी ए डिग्री धारी हैं, लेकिन उसके करतूत ने उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोप है कि अभियुक्त दूसरे व्यक्ति के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। बिहार के पटना का निवासी विश्व भास्कर पुत्र नन्दकिशोर को आदर्श परीक्षा केंद्र, सेक्टर-64, नोएडा से रविवार को गिरफ्तार किया गया। 



अभियुक्त के कब्जे से वास्तविक परीक्षार्थी मोहित कुमार मीना के नाम पर एक मूल आधार कार्ड, एक प्रमाणित एडमिट कार्ड, आवेदन फार्म आईवीपीएस (6 वर्क), आधार कार्ड की प्रमाणित छाया प्रति, आईवीपीएस से प्राप्त दस्तावेज़ (4 वर्क) और आधार कार्ड का क्यूआर स्कैन स्क्रीनशॉट व अभियुक्त की निशानदेही से 01 आईफोन, 01 एचपी लैपटॉप पोली स्टूडियो, 5000 रुपये नकद व 01 चार्जर व अभियुक्त के 02 आधार कार्ड बरामद किए गए है। उपरोक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए ए डी सी पी शैवया गोयल सेन्ट्रल नोएडा ने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान जानकारी दी है कि वह विभिन्न सरकारी परीक्षाओं के परीक्षार्थियों से संपर्क कर उन्हें परीक्षा पास कराने का भरोसा दिलाता था।


इसके लिए पैसे लेता था। इसके बाद वह परीक्षार्थी के नाम पर फर्जी, कूटरचित दस्तावेज (एडमिट कार्ड व आधार कार्ड) तैयार कराता और उन दस्तावेज़ों के आधार पर परीक्षार्थी की जगह परीक्षा में सम्मिलित हो जाता था। अभियुक्त ने आईआईएम इंदौर से एमबीए किया है व वर्तमान में गुड़गाँव की एमएनसी में कार्य करता है। श्रीमती गोयल ने बताया कि विश्व भास्कर पुत्र नन्दकिशोर सिन्हा निवासी गाँव बाधा टीला, जोघन बीघा, थाना बेलची, पटना (बिहार) वर्तमान पता आश्रय विहार कॉलोनी, थाना रुपनपुरा, पटना (बिहार), उम्र करीब 35 वर्ष को जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad