Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फ्लिपकार्ट एजेंसी के वेयरहाउस में हुई नकबजनी का खुलासा, रूपया बरामद, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार



फ्लिपकार्ट एजेंसी के वेयरहाउस में हुई नकबजनी का खुलासा, रूपया बरामद, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार
Burglary at Flipkart agency warehouse uncovered, money recovered, former employee arrested

बस्ती, 06 अक्टूबर। फ्लिपकार्ट एजेंसी के वेयरहाउस में हुई नकबजनी का सफल अनावरण करते हुये छावनी पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी धनराशि 4,29,850 रुपये बरामद किया है। रविवार को मामले का खुलासा करते हुये अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त छावनी थाना क्षेत्र के गौरियानैन का रहने वाला विपुल सिंह पुत्र सत्यनारायन सिंह उम्र करीब 23 वर्ष है। 



वह पहले फ्लिपकार्ट एजेंसी में काम करता था। घटना 29 सितंबर की है जो खतमसराय स्थित फ्लिपकार्ट एजेंसी के वेयरहाउस में हुई थी। सूचना मिलने पर थाना छावनी में मामला दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष छावनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीते रविवार को दबिश और नाकाबंदी की। संदलपुर चकमार्ग पर सुबह करीब 10ः34 बजे आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी विपुल सिंह के पास से चोरी की गई पूरी रकम 4,29,850 रुपये (चार लाख उनतीस हजार आठ सौ पचास रुपये) बरामद कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad