Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शाहजहांपुर के अस्पताल में महिला मरीज से हैवानियत



शाहजहांपुर के अस्पताल में महिला मरीज से हैवानियत
Brutality against female patient in Shahjahanpur hospital

यूपी डेस्कः शाहजहांपुर जिले के एक अस्पताल में सोमवार को एक सफाई कर्मचारी ने 35 वर्षीय महिला मरीज से हैवानियत की। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पीड़िता को चिकित्सक से मिलाने एक स्थान पर ले गया कि वहां वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को पीड़िता पास की एक शराब की दुकान पर गई थी, जहां शराब पीने के बाद वह बेहोश हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने उसे उसी अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पीड़िता ने अस्पताल के सफाई कर्मचारी जयशंकर से कुछ मदद मांगी जिसके बाद जयशंकर उसे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर ले गया और कहा कि वहां चिकित्सक मौजूद हैं। आरोपी ने शौचालय में पीड़िता से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी जयशंकर (25) को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad