Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सोनबरसा (बेलवा घाट) में विराट दंगल का हुआ आयोजन



सोनबरसा (बेलवा घाट) में विराट दंगल का हुआ आयोजन
A grand wrestling competition was organised at Sonbarsa (Belwa Ghat).

जिला संवादाता, महराजगंज, (सुनील पाण्डेय) विकासखंड सिसवा के ग्राम पंचायत सोनबरसा (बेलवा घाट) में आज ग्राम प्रधान मनोहर लाल साहनी के सौजन्य से विशाल दंगल, कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, युवा व खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुन्नू निषाद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बरियारपुर सिसवा, द्वारा किया गया। उन्होंने दो पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। इस मौके पर मंच से ग्रामीणों ने पारंपरिक खेलों के संरक्षण की सराहना की और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। दंगल में आस-पास के क्षेत्रों से नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। विजेता पहलवानों को आयोजकों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad