Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महर्षि महेश योगी संस्थान के अध्यक्ष और महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने हजारों कन्याओं को भोजन कराया



महर्षि महेश योगी संस्थान के अध्यक्ष और महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने हजारों कन्याओं को भोजन कराया Ajay Prakash Srivastava, President of Maharishi Mahesh Yogi Institute and Chancellor of Maharishi University of Information Technology, fed thousands of girls.
गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। ब्रह्मलीन परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी के अलौकिक प्रेरणा व आशीर्वाद से रामलीला परिसर में आयोजित नवरात्रि पर्व का दुर्गापूजा समारोह और रामलीला मंचन भक्ति, संस्कृति और आधुनिकता का अनुपम संगम बन गया। महर्षि महेश योगी संस्थान के अध्यक्ष और महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने नवरात्रि की नवमी तिथि को माँ दुर्गा का भव्य हवन और कन्या पूजन कर हजारों कन्याओं को भोजन कराया।


बुधवार को रात्रि 8 बजे से रामलीला मंचन में श्रीरामेश्वरम् की स्थापना, लक्ष्मण शक्ति और कुंभकरण वध जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का कलाकारों ने जीवंत और भावपूर्ण अभिनय प्रस्तुत किया। मंच पर सजीव दृश्य, संवादों की गहराई और भावनात्मक प्रस्तुति ने दर्शकों को रामायण काल में ले जाकर भक्ति और वीरता की अनुभूति कराई। 

विशेष रूप से, कुंभकरण वध के दृश्य में युद्ध की भव्यता और लक्ष्मण शक्ति के मार्मिक प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की मालाओं, और आकर्षक स्वागत द्वारों से भव्य रूप दिया गया। विशाल एलईडी स्क्रीन, उच्च गुणवत्ता वाले साउंड सिस्टम और लेजर लाइट्स ने मंचन को आधुनिक और मनोरम बनाया।


आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए। सीसीटीवी कैमरों, प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों, और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता ने भक्तों को निश्चिंत होकर आयोजन का आनंद लेने का अवसर प्रदान किया। इसके अतिरिक्त, स्वच्छता और पेयजल की समुचित व्यवस्था ने आयोजन को और व्यवस्थित बनाया। रामलीला और दुर्गापूजा कार्यक्रम का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया गया। इस डिजिटल पहल ने न केवल भारत बल्कि अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में बसे लाखों रामभक्तों को इस आयोजन से जोड़ा। 


डिजिटल माध्यमों के उपयोग ने नोएडा के इस आयोजन को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई और रामायण की शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में महर्षि महेश योगी संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राहुल भारद्वाज जी तथा श्री दुर्गा पूजा एवं श्री रामलीला महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक रामेंद्र सचान, कोषाध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव और समिति के अन्य प्रमुख सदस्यकृयादवेंद्र यादव, शिशिरकांत श्रीवास्तव, श्रीकांत ओझा, विनोद दीक्षित, दयाशंकर गुप्ता, लल्लन पाठक, गिरीश अग्निहोत्री, शिशुपाल यादव, एस.पी. गर्ग, विनोद श्रीवास्तव, राजेंद्र शुक्ला, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बनाया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad