सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र में फंदे से लटकती मिली महिला की लाश The body of a woman was found hanging from a noose in the Itwa police station area of Siddharthnagar.
मीडिया दस्तक ब्यूरो, सिद्धार्थ नगर (अवधेश मिश्र) इटवा थाना क्षेत्र के गोरया गांव की महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। गांव के श्रवण यादव पुत्र श्याम नारायण यादव का विवाह लगभग 7 वर्ष पहले हुआ था। दोनों के बच्चे तो हुए मगर बचपन में ही उनकी मृत्यु हो गयी।
बताया जाता है कि बुधवार को सरवन की पत्नी घर पर अकेली थी। पति बाहर गया था वह घर आया तो देखा कि पत्नी फंदे लटकी है। थोड़ी देर में भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला द्वारा आत्महत्या किये जाने का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।












Post a Comment
0 Comments