Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भारत को मजबूत करने के लिये स्वदेशी अपनायें



भारत को मजबूत करने के लिये स्वदेशी अपनायें
Adopt Swadeshi to strengthen India
गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की पत्रकार वार्ता जर्नलिस्ट प्रेस क्लब अल्फ़ा वन सेक्टर ग्रेटर नोएडा में बुधवार को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, जेवर विधायक  धीरेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।


भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का संदेश देश भर में विभिन्न आयामों में गूँज रहा हैं और आज का भारत अमेरिका के टेरीफ़ से नहीं डरता। आज का भारत दुनिया के शक्तिशाली देशों के साथ ग़रीब देशों को साथ लेकर चलता है। भारत को और मजबूत बनाने के लिये स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने के लिये देश के लोगो को भाजपा कार्यकर्ता प्रोत्साहित करेंगे जिससे स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री बढ़े। 


दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को गाँव शहर नगर में जाकर स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार प्रसार में लगना है दुकानदारों से सम्पर्क कर स्वदेशी उत्पादों वस्तुओं को बेचने खरीदने के लिये प्रेरित करना है। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश की जनता स्वदेशी सामान का उपयोग करके आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाएगी और विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, वीरेन्द्र भाटी, विमल पुंडीर, गुरुदेव भाटी, ऋषभ शर्मा, राजवीर सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad