अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया
All India Prajapati Kumbhakar Mahasangh honored meritorious students.
बस्ती, 07 अक्टूबर। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ द्वारा जिलाध्यक्ष राम मिलन प्रजापति के संयोजन में बड़े वन स्थित विजय मैरेजहाल में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अशोक कुमार प्रजापति ने कहा कि शिक्षा की वह मूल आधार है जिससे प्रजापति समाज की समस्याओं का हल निकलेगा।
कहा कि अपने पाल्यों को शिक्षित अवश्य करें जिससे वे देश के सुयोग्य नागरिक बने। अतिथियों ने विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों से चयनित 123 मेधावी छात्र-छात्राओं को सन्तराम बीए प्रज्ञा सम्मान समारोह में मेडल और प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य वक्ता हिमांशु मोहन, अतिथि दिनेश कुमार प्रजापति, अविनाश प्रताप प्रजापति, बलिहारी प्रजापति, जर्नादननाथ प्रजापति, राम प्रसाद, ओम प्रकाश प्रजापति, राजेन्द्र प्रसाद चक्रधारी, राम सागर प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, के साथ ही प्रजापति समाज के अनेक लोग शामिल रहे।

.jpg)









Post a Comment
0 Comments