Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विद्या मंदिर रामबाग में हुआ दीपोत्सव से राष्ट्रोत्सव कार्यक्रम



विद्या मंदिर रामबाग में हुआ दीपोत्सव से राष्ट्रोत्सव  कार्यक्रम
National Festival program was organized from Deepotsav in Vidya Mandir Rambagh

बस्ती, 25 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बस्ती विभाग द्वारा आयोजित संघ शताब्दी दीपोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग बस्ती  में “दीपोत्सव से राष्ट्रोत्सव” कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बस्ती विभाग के विभाग संघ चालक नरेंद्र भाटिया, अयोध्या से पधारे संत श्याम के अतिरिक्त कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य परिव्राजक राम प्रसाद त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का शुभारंभ गण गीत से किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग एवं संस्कार भारती बस्ती द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। प्रान्त प्रचारक रमेश द्वारा कार्यक्रम की प्रास्ताविकी प्रस्तुत की गयी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हिन्दू समाज को एक करने तथा दीपोत्सव से राष्ट्र उत्सव की ओर ले जाने के लिये है। ध्वजारोपण के पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया।


कार्यक्रम के अध्यक्ष राम प्रसाद त्रिपाठी ने अपना अध्यक्षीय आशीर्वचन वैदिक मन्त्रों से प्रारंभ किया और संघ के सेवा कार्यों को भारत-प्रेम की जागरण यात्रा बताया। साथ ही भारतीय संस्कृति के बारे में भी चर्चा की। तत्पश्चात् विद्यालय के भैया श्वेताँशु मिश्र द्वारा  एकल गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र प्रचारक अनिल ने अपने संबोधन में कहा कि संघ ’वसुधैव कुटुम्बकम्’- अर्थात् ’संपूर्ण विश्व एक परिवार है’, की भावना को भी महत्त्व देता है, जो भारत की प्राचीन सोच और वैश्विक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करती है। 


वैश्विक दृष्टि का अर्थ केवल अंतरराष्ट्रीय मामलों में भागीदारी नहीं है, बल्कि विश्व को समग्र दृष्टिकोण से देखना और मानवता के कल्याण के लिए कार्य करना है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय समाज की इकाई व्यक्ति नहीं, कुटुंब है। कुटुंब ही संस्कृति, संस्कार और नैतिकता का आधार है। यह भी कहा कि, हमें कार्य में जोर लगाना है, शोर नहीं करना है। “संघ, भारत और सनातन तीनों एक ही तत्व के प्रतीक हैं। यह वही संगठन है जो समाज के सहयोग और स्वयंसेवकों के समर्पण से शताब्दी यात्रा पूरी कर रहा है।” 


कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख राजेश मिश्र ने किया। अतिथियों का परिचय विभाग कार्यवाह आशीष ने कराया। संघ प्रार्थना व अखंड भारत के मानचित्र पर दीप आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में सह प्रान्त प्रचारक सुरजीत, विभाग प्रचारक ऋषि, विभाग कार्यवाह आशीष, महेन्द्र, वीरेन्द्र शुक्ला, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल तथा हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा, सुनील मिश्रा, सर्वेन्द्र, पवन तुलस्यान, अजीत सिंह, प्रधानाचार्य गोविंद सिंह, भानु, नीरज, मधुरेश, रणजीत, आशीष, सहित हजारों स्वयंसेवक परिवार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad