Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अनंत काल तक प्रासंगिक रहेंगे बापू, शास्त्री- गांधियन



अनंत काल तक प्रासंगिक रहेंगे बापू, शास्त्री- गांधियन
Bapu, Shastri-Gandhis will remain relevant forever

बस्ती, 02 अक्टूबर। सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर आज गणेशपुर नगर पंचायत के दलित बस्तियों में राकेश पांडेय गांधियन के नेतृत्व में कांग्रेस के साथियों ने फल वितरण किया। राकेश पाण्डेय गांधियन ने कहा बापू बिरले व्यक्तित्व के धनी थे। बापू के ‘‘हे राम‘‘ में गंगा जमुनी तहजीब और धर्म निरपेक्ष राष्ट्र की छबि छिपी हुई थी। 


मौजूदा परिवेश में राम का नाम लेकर अमानवीय हरकतें की जा रही हैं। एक धर्म के लोग दूसरे को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में बापू की प्रासंगिता और ज्यादा बढ़ गई है। आज के दिन भारत मां ने दो ऐसे सपूतों को जन्म दिया था जिसमे एक ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर सर्वशक्तिमान को घुटने टेकने को विवश कर दिया दूसरे ने भारतवासियों के भीतर ऐसा स्वाभिमान पैदा किया कि जिसकी रक्षा के लिये देशवासी अधा पेट भोजन करके रह सकते हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव डॉ मारूफ अली, पूर्व उपाध्यक्ष गिरजेश पाल, वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह, जिला महासचिव अतीउल्लाह सिद्दीकी, सचिव मंजू पांडेय, राजेंद्र गुप्ता, नफीस अहमद महासचिव किसान कांग्रेस, मक़बूल हसन उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad