Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसाः मूर्ति विसर्जन के दौरान करंट की चपेट में आने से 10 लोग झुलसे



सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसाः मूर्ति विसर्जन के दौरान करंट की चपेट में आने से 10 लोग झुलसे Major accident in Siddharthnagar: 10 people were electrocuted during idol immersion.
मीडिया दस्तक, सिद्धार्थनगर ब्यूरो (अवधेश मिश्र) सिद्धार्थनगर जिले में दुर्गा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। लोटन थाना क्षेत्र के ठोठरी गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 9 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का सिद्धार्थनगर के माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। यह घटना तब हुई जब बच्चे डीजे वाली गाड़ी पर बैठकर गांव की ओर जा रहे थे।


गांव के बाहर 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से उनका संपर्क हो गया, जिससे वे करंट की चपेट में आ गए। घटना में पिकप पर सवार दस लोग झुलस गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। घायले में लोटन थाना क्षेत्र के ठोठरी निवासी पवन कुमार कन्नौजिया (12), मगाने पासवान (10), पंकज गुप्ता (7), आदित्य कसौधन (16), सुधीर पासवान (9), अंकुश पासवान (6), अंगद पासवान (8), सनी गौड़ (14), बबलू पासवान (22) और करमैनी निवासी गोलू पांडेय (19) वर्ष शामिल हैं। क्षेत्रवासियों  ने बताया कि ठोठरी में  दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। विसर्जन के लिए प्रतिमा ले जाया जा रहा था उसी दौरान हादसा हो गया सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर मेडिकल कॉलेज पहुँचे और घायलों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियो कौन निर्देश दिया गया इलाज में किसी तरह की कोताही न बढ़ती जाए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad