Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मिर्जापुर के चुनार में गलत दिशा में उतरे श्रद्धालु, ट्रेन से कटकर 6 महिलाओं की मौत



मिर्जापुर के चुनार में गलत दिशा में उतरे श्रद्धालु, ट्रेन से कटकर 6 महिलाओं की मौत
Six women killed after being hit by a train in Chunar, Mirzapur.

यूपी डेस्कः मिर्जापुर के चुनार में बुधवार को सुबह गलत दिशा में ट्रेन से उतरने से 6 श्रद्धालु दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गये, सभी के मरने की खबर है। ये सभी महिलायें थीं। वे कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करने आये थे। ये हादसा हावड़ा से कालका जा रही कालका एक्‍सप्रेस से हुआ। दो घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा रेलवे ट्रैक करते समय हुआ।


मौके पर आरपीएफ और रेलवे अधिकारी मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि गलत दिशा में उतरने के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस और रेलवे प्रशासन के अधिकारी घटनास्‍थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सभी श्रद्धालु गोमो चोपन पैसेंजर से चुनार रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। ये लोग स्टेशन से बाहर जाने के लिए प्लेटफार्म क्रॉस कर रहे थे। प्लेटफार्म क्रॉस करते वक्त हावड़ा से कालका जा रही कालका मेल की चपेट में आ गए। चुनार रेलवे स्‍टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरपीएफ ने यात्रियों से रेलवे ट्रैक पार ना करने की अपील की है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad