Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

निषाद पार्टी की बैठक में जागरण अभियान की तैयारियों पर हुआ विमश्र



निषाद पार्टी की बैठक में जागरण अभियान की तैयारियों पर हुआ विमर्श
बस्ती, 01 नवम्बर। शनिवार को निषाद पार्टी की बैठक सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष अशोक निषाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 5 नवम्बर को आयोजित जन जागरण अभियान की तैयारी की रणनीति बनायी गई। मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये प्रदेश प्रभारी बाबूराम निषाद ने बताया कि 5 नवम्बर को अभियान में पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री संजय निषाद हिस्सा लेंगे। 


उन्होने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों का आवाहन किया कि वे तैयारियों में पूरी ताकत से जुट जाय। बताया कि निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल‘ निषाद पार्टी’ के जन जागरण अभियान में पार्टी के नीति, कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा कर भावी रणनीति बनायी जायेगी। प्रदेश महासचिव दीपू निषाद ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिये दायित्वों का निर्धारण कर दिया गया है। बैठक में ज्ञान प्रकाश निषाद, अजय निषाद, सी.पी. निषाद, धर्मराज निषाद, संदीप निषाद, रामू निषाद, सोहनलाल निषाद, यमुना निषाद, विनोद निषाद, मुकेश निषाद, पंकज श्रीवास्तव, रामपाल निषाद, अखिल निषाद, बृजमोहन निषाद, संदीप साहनी, पंकज, अनिल राजभर आदि उपस्थित रहे। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad