Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रभावशाली लोगों तक पहुंचकर दम तोड़ देता है अतिक्रमण हटाओ अभियान



प्रभावशाली लोगों तक पहुंचकर दम तोड़ देता है अतिक्रमण हटाओ अभियान
The encroachment removal campaign dies down after reaching influential people.

बस्ती, 12 नवम्बर। जिला प्रशासन के द्वारा अक्सर अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है। पटरियों पर दुकान लगाकर परिवार चलाने वाले निशाने पर होते हैं जो मुश्किल से अपनी दिहाड़ी निकाल पाते हैं लेकिन अतिक्रमण हटाने का अभियान उन प्रभावशाली लोगों तक कभी नही पहुंचता जो सत्ताधारी दल से जुड़े हैं या विधायक सांसद रहे हों।


हम बात कर रहे हैं कोतवाली थानान्तर्गत भाजपा कार्यालय के सामने स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल की। अंधे आदमी को भी यहां का अतिक्रमण साफ दिख जायेगा लेकिन जिला प्रशासन को नही दिख रहा है, या फिर देखकर आंख मूंद रहे हैं। यहां सड़क का आधा हिस्सा स्कूल ने अतिक्रमण कर रखा है, आवागमन मे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल पूर्व विधायक दयाराम चौधरी का है इसलिये यहा पहुंचकर सारे सिद्धान्त दम तोड़ देते हैं। दोहरी व्यवस्था समाज का बेड़ा गर्क कर रही है। यह स्कूल किसी सामान्य व्यक्ति का होता तो अब तक बुलडोजर इसे तहस नहस कर चुका होता। प्रशासन को इसे सज्ञान लेते हुये उचित व न्यायसंगत कार्यवाही की हिम्मत दिखानी चाहिये या फिर इस अतिक्रमण को ही उचित ठहरा देना चाहिये।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad