Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन



वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन
Senior Congress leader Sriprakash Jaiswal passes away
नेशनल डेस्कः कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का 81 साल की उम्र में शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उन्होने कानपुर के पोखरपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।


जायसवाल 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार कानपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे। 1999 में भाजपा के जगतवीर सिंह द्रोण को हराकर पहली बार लोकसभा पहुंचे। 2004 में उन्हें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनाया गया। 2009 में तीसरी बार जीतने पर उन्हें कोयला राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई। वह 26 मई 2014 तक इस पद पर बने रहे। कांग्रेस संगठन में भी उनका कद काफी ऊंचा था। चार दिसंबर 2000 को सलमान खुर्शीद की जगह उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। वह जुलाई 2002 तक इस पद पर रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad