Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एक ओर नन्ही परी का हुआ आगमन, दूसरी ओर जवान बेटा खो दिया, संवेदनाओं का लगा तांता



एक ओर नन्ही परी का हुआ आगमन, 
दूसरी ओर जवान बेटा खो दिया, संवेदनाओं का लगा तांता

रुधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल) कई बार भगवान खुशी और ग़म एक साथ देता है। आदमी न तो खुशी का इजहार कर पाता और न ही फूटकर रो सकता है। ऐसा ही एक मामला रूधौली थाना क्षेत्र के तेलौरा गांव का प्रकाश में आया है। यहां एक युवती ने बस्ती के एक निजी अस्पताल में मासूम बच्ची को जन्म दिया। परिवार के लोग इस नन्ही परी का स्वागत करने में व्यस्त थे कि शाम को इसी युवती ने अपने भाई को मार्ग दुर्घटना मे खो दिया।


थाना क्षेत्र के तेलौरा गांव निवासी अनिल यादव 22 वर्ष पुत्र राम केवल की शाम लगभग 7 बजे अज्ञात ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। अनिल किसी कार्य से पड़री गए हुए थे। वापस घर लौटते समय रास्ते में एक अज्ञात ट्राली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से अनिल को एक प्राइवेट वाहन से अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृ’त घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। 


अनिल के पिता खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अनिल करीब 15 दिन पहले ही घर आया था। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। माँ इंद्रवती देवी व एक बहन का रो रोकर बुरा हाल है। वंही दूसरी तरफ बहन ने एक बच्ची को जन्म दिया जहां एक तरफ ख़ुशी वही दूसरी तरफ भाई क़ी मौत हो जाने से मातम पसर गया। जानकारी मिलते ही पूरा गाँव संवेदना व्यक्त करने के लिये उमड़ पड़ा। रुधौली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad