Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महिला चिकित्सालय में रेडक्रास ने चलाया निमोनिया जागरूकता अभियान



महिला चिकित्सालय में रेडक्रास ने चलाया  निमोनिया जागरूकता अभियान
Red Cross launched a pneumonia awareness campaign at the Women's Hospital.

बस्ती, 12 नवम्बर। आज निमोनिया जागरूकता अभियान के तहत इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती द्वारा जिला महिला अस्पताल में पंपलेट वितरण एवं जन जागरुकता उदबोधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के तहत आम जनमानस में निमोनिया होने के कारण एवं बचाव पर विशेष चर्चा की गई।


सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने बताया कि निमोनिया एक गंभीर और संक्रामक बीमारी है जो फेफड़ों को प्रभावित करती है और जानलेवा हो सकती है। यह विशेष रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चों और बुजुर्गों में खतरनाक साबित होती है। इसके बावजूद, यह एक रोकथाम और इलाज योग्य रोग है। संस्था के सभापति डॉ प्रमोद चौधरी ने बताया कि 2009 में बाल निमोनिया के खिलाफ ग्लोबल कोएलिशन द्वारा इस दिन की शुरुआत की गई थी, जिसमें यूनिसेफ, डब्लूएचओ और सेव द चिल्ड्रन जैसे प्रमुख संगठन जुड़े थे। इसका उद्देश्य दुनिया भर में निमोनिया के प्रति जागरुकता बढ़ाना और इसे रोकने के उपायों को प्राथमिकता दिलाना था। 


उपसभापति एल के पाण्डेय ने निमोनिया के महत्त्व पर प्रकाश डाला, उन्होंने बताया कि निमोनिया आज भी एक वैश्विक स्वास्थ्य समस्या है, खासकर विकासशील देशों में बच्चों के लिए। इसके खिलाफ जागरुकता फैलाना और इसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है। कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ओझा ने कहा कि निमोनिया से बचाव के लिए टीकाकरण, उचित पोषण, और साफ हवा का महत्व बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से डॉ आशुतोष शर्मा, डॉ पंकज शुक्ला, सतेन्द्र दूबे, डॉ बबीता रानी, डॉ पीएल गुप्ता, सिस्टर बबीता, अनीश,शैलेंद्र, एवं एस आर हॉस्पिटल एंड मेडिकल इंस्टिट्यूट की नर्सिंग ट्यूटर श्रीमती अर्चना, अर्चना प्रजापति, तथा नर्सिंग के स्टूडेंट्स का काफी योगदान रहा द्य


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad