Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दिसंबर माह में नोएडा का माहौल भक्ति और संस्कृति के रंग से साराबोर रहेगा



दिसंबर माह में नोएडा का माहौल भक्ति और संस्कृति के रंग से साराबोर रहेगा
In December, the atmosphere of Noida will be filled with the colors of devotion and culture.

गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। आगामी दिसंबर माह में नोएडा का माहौल भक्ति और संस्कृति के रंग से साराबोर रहेगा। सामुदायिक विकास समिति के तत्वावधान में आगामी 3 से 7 दिसंबर तक सेक्टर-21ए स्थित रामलीला ग्राउंड, नोएडा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का भव्य श्री जगन्नाथ पंचरात्र महोत्सव आयोजित होगा। 


उक्त सम्बन्ध में सामुदायिक विकास समिति के अध्यक्ष एफ सी ए डॉ. मनोरंजन मोहंती ने बताया कि इस आयोजन में केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन नहीं, बल्कि जगन्नाथ संस्कृति के वैश्विक स्वरूप का भी अवलोकन करने का अवसर प्राप्त होंगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव में भारत के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ 30 से 35 देशों से श्रद्धालु और जगन्नाथ मंदिरों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। विश्वभर के लगभग 1000 जगन्नाथ मंदिरों से जुड़े कार्यकर्ता भी इसमें शामिल होंगे। 


डाक्टर मोहंती ने कहा कि इस महोत्सव के आयोजन में समिति की पूरी टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है। दिल्ली-एनसीआर के जाने-माने व्यक्तित्वों में प्रमोद भाल ,गुरुजी गौतम ऋषि और आचार्य शैलेश तिवारी अपना प्रमुख दायित्व निभा रहे हैं। इनके साथ-साथ धनेश्वर नायक,नित्यनंद राउत, स्वामी देवानंद सरस्वती सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उल्लेखनीय है कि श्री दीपक रथ, संतोष राउत, अक्षय सामल, जी.पी. सामंत आदि इस आयोजन में विशेष योगदान दे रहे हैं। 


उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के जगन्नाथ मंदिर से भी व्यापक सहयोग होगा। 31 मंदिरों के प्रतिनिधि इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे जिसमे हौज़ खास, फरीदाबाद, सेक्टर 121, गुडगाँव, रोहिणी, झिलमिल, वैशाली, कोटला, तयागराज, सालारपुर, बहादुरगढ़ इत्यादि आज की मीटिंग मे शामिल हुएद्य साथ ही समिति के अन्य अनेक सदस्य भी इस आयोजन को सफल और भव्य बनाने में जुटे हैं। श्री मोहंती ने कहा कि देश में शांति और समृद्धि को मजबूत करने के दृष्टिकोण से इस तरह के आयोजन प्रतिवर्ष करने की हमारी योजना है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad