Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्टाफ नर्सो का विशेष योगदान-डा. खालिद रिजवान



स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्टाफ नर्सो का विशेष योगदान-डा. खालिद रिजवान
बस्ती, 17 नवम्बर। डा. बी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बसुआपार बढनी के सभागार में जी.एन.एम. ‘स्टाफ नर्स’ प्रथम वर्ष के छात्राओं द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुये कहा कि चिकित्सा सेवा एक पवित्र क्षेत्र है और मरीजों को स्वस्थ करने में स्टाफ नर्सो का विशेष योगदान है। 


यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद निश्चित रूप से छात्रायें अपना श्रेष्ठतम योगदान देंगी। छात्राओं ने लैम्प लाइटिंग एण्ड ओथ सेरेमनी में कैन्डिल जलाकर शपथ लिया। कार्यर्क्रम को सम्बोधित करते हुये जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डा. खालिद रिजवान ने जी.एन.एम. की छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपार संभावनायें हैं। संस्थापक प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि जी.एन.एम. के प्रशिक्षण के बाद अवसरों की कोई कमी नही है। ‘स्टाफ नर्स स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ है। निदेशक डा. आलोक वर्मा ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर जागृति, पूजा, किरन ने वंदना प्रस्तुति, लक्ष्मी, शिखा, गरिमा, नैंसी ने स्वागत गीत, नृत्य, रानू वर्मा डांस श्री कृष्ण भजन, रूपा, महक, रिन्सू, वर्षा, ओम प्रकाश ने संचालन किया। शिखा मिस फ्रेशर ओम प्रकाश मिस्टर फ्रेशर, नीतू आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य डा. हिमांशी वर्मा ने छात्राओं को कार्यक्रम के उपयोगिता के बारे में जानकारी दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मैटर्न ललिता, डा. सी.एम. पटेल, राजेश्वरी वर्मा, डा. चन्दा सिंह, डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ डा. राजेश पटेल, रंजीत रंजन, राम पूरन चौधरी, विवेक ब्रम्हचारी, उमा उपाध्याय, आदित्य तिवारी, अनीता चौधरी, डा. पवन गुप्ता, डा. मनोज मिश्र, शिव प्रसाद, वीरेन्द्र चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, विनोद चौधरी, नीलम सिंह, भारत भूषण सिंह, मनोज गप्ता, मनीष वर्मा, उपेन्द्र के साथ ही छात्र, अभिभावक आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad