Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रूधौली में निकला यूनिटी मार्च, याद किये गये लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल



रूधौली में निकला यूनिटी मार्च, याद किये गये लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल
Unity march in Rudhauli, remembered Iron Man Sardar Vallabhbhai Patel

बस्ती, 19 नवम्बर। एक भारत, आत्मनिर्भर भारत संकल्पों की कड़ी में बुधवार को भारत की एकता और अखंडता के सूत्रधार, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 309 रूधौली विधानसभा क्षेत्र में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एक कॉलेज में एकत्र हुये और यहां से राष्ट्रध्वज के साथ पद यात्रा करते हुये रामनगर विकास खण्ड क्षेत्र के सभागार में पहुंचे। 


मुख्य अतिथि विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि राष्ट्र ध्वज हमारे सम्मान और गौरव का प्रतीक है। आजादी के बाद भारतीय रियासतों के एकीकरण का श्रेय सरदार पटेल की दूरदर्शिता को जाता है। कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने यूनिटी मार्च और सभा में आये अतिथियों, पदाधिकारियों, नागरिकों का स्वागत करते हुये कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने जिस भारत का स्वप्न देखा था उसे भाजपा साकार कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाअध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा, गौ सेवा के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, दुष्यंत विक्रम सिंह, अभिषेक कुमार, राकेश श्रीवास्तव, अनूप चौधरी, अभिषेक कुमार, ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल, जिन्हें भारत के लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है।


उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। नई पीढी को ऐसे महापुरूष से प्रेरणा लेनी चाहिये। भाजपा उनके पद चिन्हों पर आगे चलकर राष्ट्र निर्माण को साकार कर रही है। पद यात्रा और सभा में  मनोज ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा रुधौली संगीता प्रताप जायसवाल, चंद्रभान गुप्ता सत्येंद्र शुक्ला ‘जिप्पी’ राकेश पाण्डेय, नीरज तिवारी के. डी. पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौरसिया, रामनिवास गिरी, सुजीत सोनी, अतुल यादव, राकेश उपाध्याय, पुष्करादित्य सिंह, राकेश शर्मा, विजय कुमार पाण्डेय, अनिल सिंह, गिरजेश मिश्रा, मनोज सिंह, विकास शर्मा, प्रशान्त सिंह, सुनील त्रिपाठी, विक्की सिंह, मोनू पाठक,नीरज जायसवाल,रिकूं सिंह, गिरजेश यादव, चन्द्रभान गुप्ता,रवि सिंह, विवेकानंद पाण्डेय, सत्येन्द्र शुक्ला, नीरज तिवारी के साथ ही हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad