Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गुणवत्ता परखने महिला अस्पताल पहुंची राज्य स्तरीय टीम



स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गुणवत्ता परखने महिला अस्पताल पहुंची राज्य स्तरीय टीम
बस्ती, 29 नवम्बर।
कायाकल्प योजना के तहत राज्य स्तरीय टीम आज जिला महिला चिकित्सालय पहुंची और व्यवस्थाओ का परीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल कुमार की मौजूदगी में टीम ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, राज्य सरकार की ओर से संचालित की जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रमों की विवेचना के साथ साथ अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। 


मामूली सुधारों का निर्देश देने के साथ टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं के प्रति संतोष जाहिर किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने टीम को आश्वस्त किया कि मामूली कमियों को भी ठीक कर लिया जायेगा और सरकार की मंशा तथा राष्ट्रीय कार्यक्रमों को प्राथमिकता देते हुये पात्रों को लाभान्वित कराया जायेगा। व्यवस्थाओं का पड़ताल करने पहुंची टीम में मंडलीय क्वालिटी कोआर्डिनेटर  डा. देवनाथ डा. संजय प्रियदर्शी तथा डा. अहमद शामिल रहे। डा सुधांशु द्विवेदी, डा संतोष मौर्या, डा पंकज शुक्ला, डा विमल द्विवेदी, शैलेन्द्र राय, मो अनीस, बबिता मिश्रा, प्रतिभा सिंह, नरेंद्र कुमार, शिवशंकर कुमार, चंद्रकली मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad