Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्र छात्राओं को आयकर के बारे में जागरूक किया गया



उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्र छात्राओं को आयकर के बारे में जागरूक किया गया
Students of Urmila Educational Academy were made aware about income tax.

बस्ती, 13 नवम्बर। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, में आयकर अधिकारी, बिनोद कुमार सिंह द्वारा “राष्ट्र निर्माण में आयकर का योगदान“ विषय पर एक जानकारीपूर्ण सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक निर्देशक विनय कुमार शुक्ल के द्वारा अतिथियों का स्वागत फूलों का गुलदस्ता दे कर किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती शशि प्रभा त्रिपाठी ने बच्चों को इनकम टैक्स की जानकारी देने के लिए अतिथियों का धन्यवाद दिया। 


इस कार्यक्रम में इनकम टैक्स विभाग से इनकम टैक्स इंस्पेक्टर धर्म राज चौधरी, ऑफिस सुप्रिटेंडेंट विनीत कुमार पाण्डेय और सीनियर टैक्स असिस्टेंट यशेंद्र विक्रम सिंह अपनी संपूर्ण टीम के साथ सम्मिलित रहे, इस कार्यक्रम के संचालन में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ने अपना संपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम में बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि सार्वजनिक सेवाओं और बुनियादी ढाँचे के वित्तपोषण के लिए आयकर बहुत महत्वपूर्ण है।


इनकम टैक्स विकास परियोजनाओं, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सुरक्षा में कैसे सहायक होता है ये भी बच्चों को बताया गया। अंत में प्रबंधक निर्देशक विनय कुमार शुक्ल ने बताया कि एक मज़बूत अर्थव्यवस्था के लिए समय पर कर दाखिल करने और अनुपालन को प्रोत्साहित करने से हम सभी कैसे अपने नागरिक धर्म का निर्वाह कर सकेंगे। साथ ही बच्चों को राष्ट्रीय विकास में सहायक होने के लिए प्रोत्साहित किया। यह सत्र ज्ञानवर्धक रहा, जिसमें राष्ट्रीय विकास में कर के योगदान व महत्व पर प्रकाश डाला गया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad