Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शादी से एक दिन पहले लेखपाल का सुसाइड़, परिजनों का आरोप एसआईआर के दबाव में गई जान



शादी से एक दिन पहले लेखपाल का सुसाइड़, परिजनों का आरोप एसआईआर के दबाव में गई जान
यूपी के फतेहपुर
में शादी से एक दिन पहले लेखपाल ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है एस.आई.आर. को लेकर वह काफी तनाव में थो। सोमवार सुबह एक कानूनगो घर आया था। आशंका है कि इसी तनाव में सुधीर ने सुसाइड किया है। कल यानी 26 नवंबर को उसकी बारात जानी थी। घर में शादी की रस्में शुरू हो चुकी थी। सोमवार रात को परिवार के लोग सोने चले गए। 


सुबह उठे तो देखा लेखपाल कमरे से बाहर नहीं आए। मां-बाप ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़ा तो देखा अंदर फंदे से लाश लटकी हुई थी। जैसे-तैसे रिश्तेदारों ने मां बाप को संभाला। परिवार के लोग फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लेखपाल सुधीर कुमार कोरी (25) जहानाबाद विधानसभा में एस.आई.आर. (वोटर लिस्ट पुनरीक्षण) का काम कर रहे थे। वह परिवार के साथ बिंदकी कोतवाली के खजुहा कस्बा में रहते थे। सुधीर के पिता का नाम रामलाल कोरी है। रिश्तेदारों ने बताया कि सुधीर की डेढ़ साल पहले लेखपाल के पद पर नियुक्ति हुई थी। 6 महीने पहले सुधीर की शादी पास के गांव सीतापुर में रहने वाले रघुनंदन की बेटी काजल से तय हुई थी। रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि एसआईआर के काम को लेकर दबाव था। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad