Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एस.आई.आर. की प्रगति जानने रूधौली पहुंची जिलाधिकारी



एस.आई.आर. की प्रगति जानने रूधौली पहुंची जिलाधिकारी
बस्ती 29 नवम्बर।
जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने शनिवार को रुधौली विधानसभा के अन्तर्गत एसआईआर से संबंधित प्रगति रिपोर्ट का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्वाचन अधिकारी, उप जिलाधिकारी भानपुर हिमांशु कुमार तथा खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार को निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को सतर्कता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण करायें।

     

जिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों से उनकी प्रगति रिपोर्ट जानकारी लिया और बेहतर कार्य करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। खंड शिक्षा कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होने एसआईआर से संबंधित प्रगति का अवलोकन किया तथा बिंदुवार जानकारी प्राप्त कर प्रचालित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन क्षेत्र के सभी BLO भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad