Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती सड़क हादसे मे मृतकों के परिवारों के लिये 2 लाख, घायलों के लिये 50 हजार के अहेतुक सहायता की घोषणा



बस्ती सड़क हादसे मे मृतकों के परिवारों के लिये 2 लाख,
घायलों के लिये 50 हजार के अहेतुक सहायता की घोषणा

बस्ती 16 दिसम्बर।
15 दिसम्बर 2025 को समय लगभग रात्रि 10.30 बजे, बड़ेवन के पास एक यात्री बस और ट्रक के बीच भीषण दुर्घटना हुई। इस दुःखद दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुये जिलाधिकारी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दुर्घटना में 4 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को उच्च उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि 17 अन्य लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। इनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। उक्त घटना का मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रशासनिक अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को रू. 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को रू. 50-50 हजार रुपये की अहेतुक सहायता दी जायेगी। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad