Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हर्षोल्लास के साथ मना वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश पाण्डेय ‘गांधियन’ का 55 वां ज्न्मदिन



हर्षोल्लास के साथ मना वरिष्ठ कांग्रेसी
राकेश पाण्डेय ‘गांधियन’ का 55 वां ज्न्मदिन

बस्ती, 12 दिसम्बर।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश पाण्डेय ‘गांधियन’ का 55वां जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा राकेश पाण्डेय की पार्टी के प्रति निष्ठा दूसरे कार्यकर्ताओं के लिये सबक है। वैचारिक रूप से समृद्ध श्री पाण्डेय ने हमेशा पार्टी हितों को सर्वोपरि रखा। पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, ने गांधियन को बधाइयां देते हुये कहा कि उनके जैसे कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं।


नेतृत्व ऐसे ही लोगों पर भरोसा करता है। उनका समर्पण सभी के लिये प्रेरक है। मो. रफीक खां, गिरजेश बहादुर पाल, अतीउल्लाह सिद्धीकी, रामबचन भारती, डा. मारूफ अली, राजेन्द्र गुप्ता, डी.एन. शास्त्री, आशुतोष पाण्डेय, नफीस अहमद, साधू पाण्डेय, देवानंद पाण्डेय, प्रमोद दूबे, मकबूल हसन, अनिल त्रिपाठी, रामदिवाकर मिश्र, लक्ष्मी यादव, दिनेश कुमार शुक्ला, सुनील पाण्डेय, रामधीरज चौधरी आदि ने गांधियन को उनके जन्मदिन पर बधाइयां व शुभकामनायें देते हुये उनके स्वस्थ व सुखी जीवन की कामना किया है। 


जन्मदिन पर साथियों से मिले प्यार और सम्मान से अभिभूत राकेश पाण्डेय गांधियन ने कहा कांग्रेस पार्टी के लिये सत्ता नही देश सर्वोपरि है। सिद्धान्तों को दरकिनार कर, वोट चोरी कर सत्ता हासिल करना कांग्रेस की फितरत नही है। उन्होने साथियों के साथ गरीबों में फल वितरित किया और सभी के प्रति आभार जताया।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad