Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा प्राधिकरण के 8 अधिकारियरें पर गिरी गाज



नोयडा प्राधिकरण के 8 अधिकारियरें पर गिरी गाज
गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऐक्शन मोड में आ गए हैं। सोमवार को उन्होंने कर्तव्य पालन में लापरवाही मिलने पर आठ अधिकारियों के वेतन पर प्रतिबंध लगा दिया है जिससे प्राधिकरण में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर लोकेश एम ने आईं जी आर एस मामलों के समय पर और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही के चलते, 8 विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।


जानकारी के मुताबिक यह निर्णय उन विभागों के संदर्भ में लिया गया है जिनके पास 12 से अधिक प्रकरण निस्तारण हेतु लंबित हैं और उन्हें ’डिफॉल्टर’ घोषित किया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी के बार-बार निर्देशों के बावजूद, संबंधित अधिकारियों द्वारा इन महत्वपूर्ण जन शिकायतों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित नहीं किया जा रहा था, जिसे अत्यंत आपत्तिजनक स्थिति माना गया। बताया जा रहा है कि क्रांति शेखर सिंह विशेष कार्याधिकारी (ग्रुप हाउसिंग), 


अरविन्द कुमार सिंह विशेष कार्याधिकारी (भूलेख), ए०के० अरोड़ा महाप्रबंधक (सिविल), एस०पी० सिंह महाप्रबंधक (सिविल), आर पी० सिंह महाप्रबंधक (जल), श्रीमती मीना भार्गव महाप्रबंधक (नियोजन), श्रीमती प्रिया सिंह सहायक महाप्रबंधक (औद्योगिक), संजीव कुमार बेदी सहायक महाप्रबंधक (आवासीय भूखंड) का‌ वेतन अग्रिम आदेश तक मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने रोक दिया है। उक्त सम्बन्ध में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि जनहित के मामलों, विशेषकर आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad