Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा नेत्री के फ्लैट में चल रहा था दह व्यापार, 9 लड़कियां, 4 लड़के गिरफ्तार



वाराणसी में सेक्स रैकेट का भडाफोड़, भाजपा नेत्री के फ्लैट में चल रहा था दह व्यापार, 9 लड़कियां, 4 लड़के गिरफ्तार
यूपी डेस्कः
वाराणसी में एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे ने राजनीतिक गलियारों मे हड़कम्प मचा दिया है। दरअसल यह सेक्स रैकेट जिस फ्लैट में चल रहा था, वह भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति अरुण यादव के नाम पर है। पुलिस ने अपार्टमेंट में छापेमारी कर बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया।


पुलिस के अनुसार, सिगरा रोड स्थित शक्ति शिखा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 112 में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार देर शाम सिगरा थाने की टीम ने मौके पर दबिश देकर के 9 युवतियों और 4 युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। 23,000 रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस का कहना है कि यह रैकेट स्पा और मसाज सेंटर से जुड़े लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा था। फ्लैट के मालिक अरुण यादव, ने फोन पर बताया कि उन्होंने यह फ्लैट किराए पर दे रखा था। 


उन्हें किसी भी गतिविधि की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने इस मामले में फ्लैट मालिक, किरायेदार और स्पा संचालकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी के अनुसार, यह रैकेट इलाके में सक्रिय कुछ दलालों के माध्यम से चलता था। पुलिस इनके नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है। गिरफ्तार युवतियों और युवकों से पूछताछ की जा रही है कि इस गोरखधंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अब अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और पैसों के लेन-देन की जानकारी निकालकर पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की तैयारी कर रही है। स्थानीय लोगों में रोष है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad