Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गन्ना तौल केंद्र के पास गन्ने के खेत के किनारे मिली युवक की लाश



गन्ना तौल केंद्र के पास गन्ने के खेत के किनारे मिली युवक की लाश
कलवारी, बस्ती (दिलीप श्रीवास्तव)।
थाना कलवारी क्षेत्र के तुरकौलिया गांव निवासी 25 वर्षीय संदीप चौधरी का शव सोमवार सुबह गांव के पूर्व स्थित गन्ना तौल केंद्र के पास गन्ने के खेत के किनारे बरामद हुआ। शव देख स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रहरी बंश बहादुर द्वारा सूचना दी गई थी कि गांव के संदीप चौधरी, उम्र लगभग 25 वर्ष, का शव खेत के पास सड़क किनारे पड़ा है। 


परिजन शव को मौके से उठाकर घर ले आए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के अनुसार संदीप चौधरी शराब के आदी थे तथा आए दिन घर से निकल जाते थे। रविवार की शाम भी वह शराब पीने के लिए घर से गए थे और रात में वापस नहीं लौटे। सुबह परिजनों ने खोजबीन की तो जानकारी मिली कि वह गन्ना तौल केंद्र के पास खेत के किनारे पड़े हैं। 


पास जाकर देखने पर कोई हरकत न होने पर परिजन उसे घर लेकर आए। परिजनों का कहना है कि मृतक लंबे समय से शराब की लत से परेशान था, खाने-पीने पर ध्यान नहीं देता था और अक्सर बीमार रहता था। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad