शादीशुदा महिला के घर मे मिला प्रेमी,
पति की सहमति पर पुलिस ने कराई शादी
अयोध्या, उ.प्र.। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बभनगवा गांव मे एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी अलीम को बेड के अंदर छिपा रखा था। ग्रामीणों को शक हुआ, प्रथमदृष्टया उसे चोर समझने लगे, जान का खुतरा महसूस करने पर प्रेमी बेड से निकलकर बाहर आया। महिला का पति विदेश में रहता है, ससुर ने पूरा मामला पुलिस को बताया।
दोनो पक्षों को पूछताछ के लिये थाने पर बुलाया गया। दोनो पक्षों में आपसी सहमति बन गयी और विदेश में बैठे पति ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करने की अनुमति दे दिया। ससुर भी राजी हो गया। घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी है। दोनो पक्षों ने पुलिस को लिखित में दिया कि वे किसी कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं करेंगे। इस अनोखी शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग कलियुगी माहौल मे कमजोर होती रिश्तों की डोर को लेकर चिंतित हैं। शादी के बाद भी महिलाओं का प्रेमी से सम्बन्ध हैरान करने वाला है।











Post a Comment
0 Comments