Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ई रिक्शा पर पलटा अनियंत्रित ओवरलोडेड गन्ना लटा ट्राला, दम्पति की मौत




ई रिक्शा पर पलटा अनियंत्रित ओवरलोडेड गन्ना लटा ट्राला, दम्पति की मौत
बस्ती, 03 नवम्बर।
यातायात नियमों को धता बताकर ओवरलोडेड ट्रक और ट्राले धड़ल्ले से चल रहे हैं। पहाड़ जैसा लोड लेकर चलने वाले इन वाहनों के बगल से गुजरना जान जोखिम में डालना है। आज बुधवार को नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे कलवारी की ओर से आ रहा एक ओवलोडेड गन्ना लदा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। सवारियां बैठाकर ले जा रहा ई-रिक्शा इसकी चपेट में आ गया। 



मौके पर अफरा तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीर तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए। दबे हुए ई-रिक्शा से लोगों को निकालने का प्रयास तेजी से किया गया। पुलिस ने क्रेन और एंबुलेंस बुलाया। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अम्बेडकर निवासी दम्पति की रास्ते मे ही मौत हो गयी जबकि दो घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ ने बताया कि मृतकों की पहचान भगवानदीन और उनकी पत्नी सोना देवी के रूप मे हुई है। सभी एक ही परिवार के थे। घटनास्थल पर यातायात सामान्य है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad