Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हाईस्कूल टॉपर के सुसाइड करने का राज तलाश रही पुलिस



हाईस्कूल टॉपर के सुसाइड करने का राज तलाश रही पुलिस
UP DESK.
कानपुर में हाई स्कूल के टॉपर के आत्महत्या का कारण पता नही चला। घटना सभी को हैरान करने वाली है। परिजन इस संबंध में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस जांच मे जुटी है आखिरकार पढ़ाई में टॉपर रहने वाले छात्र ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या क्यों किया। लैपटॉप और मोबाइल की जांच की जा रही है। टॉपर की मौत के बाद घर में मातम छाया है। याद दिला दें उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार की सुबह र बजे रौनक गुप्ता घर से निकला था। 


उसने बताया था कि प्री-बोर्ड का एग्जाम है जिसके लिए वह कुछ सामान लेने जा रहा है। लेकिन उसके बाद उसके विषय में कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों के अनुसार फोन किया तो वह भी नहीं उठा। इस पर घर वालों ने खोजना शुरू किया तो रेलवे क्रॉसिंग के पास मोटरसाइकिल खड़ी दिखाई पड़ी। यह देखकर पिता आलोक पाठक के पैरों के लिए जमीन खिसक गई। 


रेलवे पटरी पर रौनक पाठक का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। दो दिनों के बाद भी घर वालों की आंखों में आंसू नहीं थम रहे। यही सवाल बार-बार सामने आ रहा कि आखिरकार रौनक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? घर वालों के अनुसार रौनक बृज किशोरी देवी मेमोरियल स्कूल में पढ़ाई करता था। हाई स्कूल में 97.04 प्रतिशत अंक के साथ सिटी टॉपर रह चुका है। रौनक के लैपटॉप और मोबाइल से पुलिस आत्महत्या का कारण खंगाल रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad