Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मेरठ में बीएलओ ने की सुसाइड की कोशिश, हालत गंभीर



मेरठ में बीएलओ ने की सुसाइड की कोशिश, हालत गंभीर
यूपी डेस्कः
मेरठ में एसआईआर कार्य में तैनात बीएलओ मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुरा गांव के निवासी मोहित चौधरी (35) ने कथित रूप से काम के बोझ से परेशान होकर जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद विभागीय यूनियन और बीएलओ के साथियों ने अस्पताल में हंगामा किया और संबंधित पर्यवेक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

 

जिला प्रशासन का कहना है कि जहर खाने का सही कारण जांच के बाद पता चलेगा और इसमें घरेलू या अन्य कारण भी हो सकते हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहित चौधरी ने कथित उत्पीड़न से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मंगलवार देर रात हुई घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में गढ़ रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल से लोकप्रिय अस्पताल भेजा गया है। परिजन के मुताबिक सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत चौधरी एसआईआर अभियान के तहत पल्लवपुरम क्षेत्र में बीएलओ की ड्यूटी भी कर रहे थे। वह कई दिन से अत्यधिक कार्यभार के चलते तनाव में थे। 


पुलिस के मुताबिक परिजनों ने तहसील स्तर के सुपरवाइजर आशीष शर्मा पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होने निलंबन व मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दिया था। परिजन का कहना है कि मंगलवार रात घर पहुंचने के बाद मोहित ने मानसिक तनाव के चलते कीटनाशक दवा खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और सुपरवाइजर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उनका कहना था कि एसआईआर अभियान में बीएलओ पर सबसे अधिक कार्यभार है, लेकिन अधिकारियों की ओर से लगातार दबाव और धमकी दी जा रही है। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad