Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड



बस्ती मे युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
बस्ती, 08 दिसम्बर।
कोतवाली थाना क्षेत्र के जयपुरवा मोहल्ले मे मोहनीष चौधरी (30) पुत्र अजय चौधरी ने घर की बालकनी मे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसकी शादी नही हुई थी। सुबह करीब 6 बजे परिजनों ने बालकनी मे उसका शव कुंडी से लटकता हुआ देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गयी। कुछ घण्टे पहले सबकुछ सामान्य था, युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसको लेकर रहस्य बरकरार है।


जानकारी मिली है कि युवक ने बी फार्मा किया था और मेडिकल क्षेत्र में जॉब के लिये प्रयासरत था। रोडवेज पर उसकी चाय की दुकान है। रोज की तरह आज भोर में वह घर पहुंचा और फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। घटना को लेकर लोग तरह तरह की चर्चायें कर रहे हैं। कोई पारिवारिक तनाव तो कोई आशिकी से जोड़कर मामले को देख रहा है। फिलहाल सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, साक्ष्य इकट्ठा किया और लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मोनीष दो भाई थे, ये छोटा था। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad