Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ओवरलोडेड वाहनों पर आरटीओ, पुलिस की नजर, ताबड़तोड़ हो रही कार्यवाही



ओवरलोडेड वाहनों पर आरटीओ,
पुलिस की नजर, ताबड़तोड़ हो रही कार्यवाही

बस्ती, 07 दिसम्बर। ओवरलोडेड वाहन राहगीरों के लिये मुसीबत बने हैं। अब तक कई सड़क हादसे हो चुके हैं लेकिन वाहनों की ओवरलोडिंग पर रोक नही लगी। मीडिया दस्तक पहले ही अफसरों का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट करा चुका है। लेकिन इसका आंशिक असर ही देखा जा रहा है। हरैया क्षेत्र में संयुक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस ने ओवरलोडेड गन्ना लदे वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलायाकर कार्यवाही किया है।



क्षेत्राधिकारी हरैया के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया द्वारा परिवहन विभाग के अधिकारियों तथा यातायात पुलिस की ओर से चलाये गये अभियान में दो ट्रकों को दस्तावेज के अभाव में सीज किया गया तथा तीन ट्रक और चार ट्रैक्टर-ट्राली का ओवरलोडिंग मे चालान किया गया। इनके ऊपर ₹2,04,250 का शमन शुल्क लगाया गया। अधिकारियों ने कहा है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरन्तर की जाएगी तथा ओवरलोडिंग करने वाले वाहन स्वामियों, चालकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  अफसरों ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक भार न लादें तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad