Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

साइबर क्राइम को लेकर जागरूक करने हेतु हुई निबंध प्रतियोगिता



साइबर क्राइम को लेकर जागरूक करने हेतु हुई निबंध प्रतियोगिता
बस्ती, 10 दिसम्बर।
हर्रैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसान मॉडर्न पब्लिक स्कूल लब्दहा में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश के क्रम में थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह द्वारा साइबर क्राइम एक चुनौती विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में यह परीक्षा कराई गई है।


इसमें 91 छात्राएं और 98 छात्र कुल 189 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों को इस प्रतियोगिता और विषय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई थी। बीते 3 दिसंबर को थाने की साइबर टीम द्वारा विद्यालय में साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत रूप से बच्चों को जागरूक किया गया था। उन्होंने बताया कि पूरी तैयारी के साथ बच्चों ने पूरे मनोयोग से इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद इस प्रतियोगिता के श्रेष्ठ पांच प्रतिभागियों को आगामी शनिवार को पुरस्कृत किया जाएगा। 


थाना प्रभारी ने बताया कि इस निबंध प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य साइबर क्राइम के प्रति बच्चों को जागरूक करना है क्योंकि वर्तमान में साइबर क्राइम एक गंभीर चुनौती है। डिजिटल सुविधाओं के साथ साइबर खतरे भी तेजी से बढ़े हैं। हमें जो डिजिटल सुविधा मिलती हैं, वह कभी-कभी चुनौती बन जाती हैं। डिजिटल फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसी कई घटनाएं सामाजिक और आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं। साइबर सुरक्षा वर्तमान समय में सामाजिक जिम्मेदारी बन चुकी है। तकनीक के उपयोग के साथ ही साइबर अपराधियों की सक्रियता भी बढ़ गई है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad