Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मौसेरी बहन को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस



मौसेरी बहन को अगवा कर किया दुष्कर्म,
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

यूपी के बलिया
जिले मे एक रिश्ते में भाई अपनी मौसेरी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। इसके बाद धमकी दी कि अगर किसी को इसकी जानकारी दी तो जान से मार देगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कुशीनगर जिले का निवासी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।


बताया कि पुलिस ने आरोपी को बुधवार को थाना क्षेत्र के तुर्तीपार गांव के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीया युवती की मौसी कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के सिंदुरिया खुर्द गांव में रहती है। उसकी मौसी का बेटा आफताब उर्फ गब्बर रिश्तेदारी के कारण अक्सर युवती के घर आता रहता था। आफताब ने 25 नवंबर को युवती को बहला फुसला कर अगवा कर लिया और उसके साथ घिनौनी हारकत की। 


युवती के पिता की शिकायत पर आफताब के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 (महिला का अपहरण) के तहत 27 नवंबर को मामला दर्ज किया गया। उभांव पुलिस ने दो दिन पहले अगवा युवती को मुक्त करा लिया। युवती ने पुलिस को और अदालत में बयान दिया है कि आफताब ने उसे अगवा करने के बाद उससे दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मामले में बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के आरोप की धारा बढ़ा दी है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad