Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जिस्मफरोशी के धंधे मे पकड़ी गईं 20 युवतियां



जिस्मफरोशी के धंधे मे पकड़ी गईं 20 युवतियां
यूपी डेस्कः
पुलिस ने मेरठ शहर के पॉश इलाकों में चल रहे स्पा सेंटर पर छापा मारकर जिस्मफरोशी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 20 युवतियां और एक युवक पकड़ा गया था। पुलिस को मौके से अश्लील सामग्री भी मिली। इन सेंटरों की बुकिंग व्हाट्सएप, मैसेंजर पर ऑनलाइन की जा रही थी। दरअसल बदलते जमाने मे जिस्मफरोशी के धंधे का नाम बदल गया है। अब पार्लर की आड़ मे जिस्म का सौदा हो रहा है।



वेबसाइट, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे अत्याधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल करके दलाल सेक्स रैकेट चला रहे हैं। जिस स्पा सेंटरों पर पुलिस ने मंगलवार को छापा मारा वहां बाहर मसाज पार्लर का बोर्ड लगा था लेकिन अंदर केबिन बने हुए थे जहां ग्राहकों को कोड वर्ड बताकर एंट्री दी जाती थी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि व्हाट्सएप को इसलिए चुना जाता है क्योंकि यह हर किसी के पास है और इस पर फोटो-वीडियो भेजना आसान है। स्पा सेंटर पर काम करने वाली युवती और संचालिका ग्राहकों के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजते हैं। 


लड़कियों की फोटो और रेट लिस्ट भी भेजी जाती है। टेलीग्राम पर नंबर छिपाने की सुविधा है। ग्राहक बिना नंबर साझा किए सिर्फ यूजरनेम के जरिए बात करते थे। इससे पुलिस के लिए कॉल डिटेल निकालना मुश्किल होता है। सीओ ने बताया कि सभी स्पा सेंटर में एक रिसेप्शन बना हुआ मिला जहां एक युवती बैठी थी। वहीं कई युवतियां अन्दर बैठी हुई मिलीं। अन्दर छोटे-छोटे कैबिन भी बने हुए थे जहां पर मसाज और जिस्मफरोशी की जाती थी। इसके अलावा नहाने के लिए बाथरुम भी छोटे-छोटे केबिन में साइड में बने हुए थे। सबकी वीडियोग्राफी भी सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने कराई है। सीओ ने बताया कि जिन-जिन स्पा सेंटर संचालिकाओं के मोबाइल में युवतियों के फोटो मिले है उनकी भी जांच कराई जा रही है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad