Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महर्षि विद्या मन्दिर मे पूजे गये महर्षि महेश योगी



महर्षि विद्या मन्दिर मे पूजे गये महर्षि महेश योगी
बस्ती, 14 जनवरी। महर्षि विद्या मंदिर, मड़वानगर बस्ती में पूज्य महर्षि महेश योगी जी का जन्मोत्सव ज्ञान युग दिवस के रूप में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजा, वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन और भावातीत ध्यान के साथ हुआ। 


इस अवसर पर शिक्षकों को महर्षि महेश योगी जी के जीवन, उनके विचारों तथा विश्व को दिए गए भावातीत ध्यान और ज्ञान के संदेशों से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने बताया कि महर्षि जी द्वारा प्रतिपादित ज्ञान युग का उद्देश्य मानव जीवन में शांति, सद्भाव और चेतना का विकास करना है। उनकी शिक्षाओं का उद्देश्य तनाव कम करना, आंतरिक शांति प्राप्त करना और व्यक्तिगत विकास करना था। शिक्षक शिक्षिकाओं ने महर्षि के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हे नमन किया।


प्रधानाचार्य बृजेश श्रीवास्तव ने कहा महर्षि महेश योगी ने कहा कि समूचे विश्व में महर्षि महेश योगी के विचारों को आत्मसात ज्ञात किया गया है। करोड़ों लोग आज भी दुनियाभर में उनकी जीवनशैली का पालन करते हैं। कार्यक्रम का समापन भावातीत ध्यान के साथ किया गया एंव प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक जिसमें पंकज श्रीवास्तव, दीनानाथ सिंह, अमित कुमार, उधम सिंह, विजय सिंह साहनी, पवन कुमार, मधू पाण्डेय, सरिता श्रीवास्तव, फूल कुमारी, सरिता सिंह, रितु श्रीवास्तवा, प्रिंयका, स्वाती, अमित पाण्डेय, राम सागर, अशोक श्रीवास्तव, रेवती रमण सिंह आदि मौजूद रहे।  


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad